सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Five accused in the Malout firing incident, who were plotting a robbery, arrested in Kalka along with weapons.

Panchkula News: डकैती की साजिश रच रहे मलोट फायरिंग कांड के पांच आरोपी हथियारों समेत कालका में गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Five accused in the Malout firing incident, who were plotting a robbery, arrested in Kalka along with weapons.
विज्ञापन
कालका। कालका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी, सुआ तथा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार बरामद की है।

एसीपी कालका आशीष कुमार ने बताया कि 17 जून को थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्ट हाउस और गोशाला के पास कुछ युवक हथियारों के साथ बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांचों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू, ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के मलोट, जिला मुक्तसर साहिब के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब में एक गैंगवार मामले के बाद से फरार चल रहे थे। अदालत ने दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि बबलू, ऋतिक और नवीश को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन




पैसे खत्म होने के चलते डकैती डालने की रच रहे थे साजिश......

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहां से फरार होने के बाद इनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके कारण ये कालका में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे ओर उसके बाद हिमाचल प्रदेश की ओर भागने की तैयारी में थे।

बबलू ने रितिक के लिए खरीदी थी पिस्टल

पुलिस द्वारा बरामद की गई पिस्टल के संबंध में जांच में पता चला है कि आरोपी बबलू ने यह हथियार रितिक के लिए मलोट से खरीदा था। रितिक मूल रूप से मुक्तसर का निवासी है और फिलहाल मलोट में रह रहा है। एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed