सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IAS officer RK Singh remanded to CBI custody arrested in panchkula municipal fund misappropriation case

Panchkula: आईएएस आरके सिंह तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर, निगम फंड गड़बड़ी मामले में हुई है गिरफ्तारी

संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Fri, 19 Jun 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
सार

पंचकूला निगम के फंड से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और बैंकिंग अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है। सीबीआई अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी।

IAS officer RK Singh remanded to CBI custody arrested in panchkula municipal fund misappropriation case
निगम फंड घोटाले में गिरफ्तार आईएएस सीबीआई कोर्ट में पेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पंचकूला नगर निगम बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान सीबीआई ने मामले की गहन जांच के लिए आरोपी का रिमांड मांगा। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरके सिंह को तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया।


सीबीआई मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और दस्तावेजों की विस्तृत जांच की जानी है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जाना है कि कथित गड़बड़ी में अन्य किन-किन लोगों की भूमिका रही है और धन के लेनदेन की पूरी श्रृंखला क्या रही। जांच एजेंसी का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं, जिससे मामले के अन्य पहलुओं का खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पंचकूला निगम के फंड से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले और बैंकिंग अनियमितताओं की जांच सीबीआई कर रही है। इस मामले में पहले भी कई दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा चुकी है। सीबीआई अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से विस्तृत पूछताछ करेगी। जांच एजेंसी वित्तीय लेनदेन की कड़ियों को जोड़ने, कथित लाभार्थियों की पहचान करने और मामले में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल करेगी। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed