Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
Panchkula News
›
Five accused in the Malout firing incident, who were plotting a robbery, arrested in Kalka along with weapons
{"_id":"6a34d347114a5b58b9032363","slug":"video-five-accused-in-the-malout-firing-incident-who-were-plotting-a-robbery-arrested-in-kalka-along-with-weapons-2026-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"डकैती की साजिश रच रहे मलोट फायरिंग कांड के पांच आरोपी हथियारों समेत कालका में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती की साजिश रच रहे मलोट फायरिंग कांड के पांच आरोपी हथियारों समेत कालका में गिरफ्तार
कालका थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध विदेशी पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, गंडासी, सुआ तथा वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली बिना नंबर प्लेट की होंडा सिटी कार बरामद की है।
एसीपी कालका आशीष कुमार ने बताया कि 17 जून को थाना प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली थी कि रेस्ट हाउस और गोशाला के पास कुछ युवक हथियारों के साथ बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार की टीम ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर कुछ युवक भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर पांचों को काबू कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू, ऋतिक उर्फ मंगू, नवीश कुमार उर्फ ननु, दीपक कुमार और खुशदीप सिंह उर्फ निर्मल के रूप में हुई है। सभी आरोपी पंजाब के मलोट, जिला मुक्तसर साहिब के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी पंजाब में एक गैंगवार मामले के बाद से फरार चल रहे थे। अदालत ने दीपक और खुशदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि बबलू, ऋतिक और नवीश को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पैसे खत्म होने के चलते डकैती डालने की रच रहे थे साजिश
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कुबूल किया कि मलोट में उनकी कुछ लड़कों के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते 13 जून 2026 को उनका आपस में झगड़ा हुआ था और बबलू ने वहां सरेआम फायरिंग की थी। इस संबंध में पंजाब के थाना सदर मलोट में इनके खिलाफ हत्या के व आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज है। वहां से फरार होने के बाद इनके पैसे खत्म हो गए थे, जिसके कारण ये कालका में डकैती डालने की साजिश रच रहे थे ओर उसके बाद हिमाचल प्रदेश की ओर भागने की तैयारी में थे।
बबलू ने रितिक के लिए खरीदी थी पिस्टल
पुलिस द्वारा बरामद की गई पिस्टल के संबंध में जांच में पता चला है कि आरोपी बबलू ने यह हथियार रितिक के लिए मलोट से खरीदा था। रितिक मूल रूप से मुक्तसर का निवासी है और फिलहाल मलोट में रह रहा है। एसएचओ प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी रितिक उर्फ मंगू एक आदतन और शातिर अपराधी है, जिस पर पंजाब में पहले से ही नशा तस्करी, चोरी और लड़ाई-झगड़े के कई संगीन मामले दर्ज हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।