सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The International Yoga Day celebration will be held at the Parade Ground on June 21.

Panchkula News: 21 जून को परेड ग्राउंड में होगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The International Yoga Day celebration will be held at the Parade Ground on June 21.
विज्ञापन
पंचकूला। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से होने वाला यह कार्यक्रम सुबह पांच बजे शुरू होगा। उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए सफेद टी-शर्ट तथा नीले या काले रंग की ट्रैक पैंट ड्रेस कोड निर्धारित की गई है। उन्होंने नागरिकों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की। उपायुक्त ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। प्रतिभागी हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed