सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The atmosphere became filled with devotion upon seeing the tableau depicting the celebration of Shri Krishna's birth.

Panchkula News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देख भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere became filled with devotion upon seeing the tableau depicting the celebration of Shri Krishna's birth.
विज्ञापन
कालका। गांव टगरा हंसुआ में गांववासियों के सहयोग से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कथा वाचक आचार्य रजत शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, उनके आदर्श जीवन और धर्म स्थापना के लिए किए गए कार्यों का विस्तार से वर्णन किया।


उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानवता को सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्म एवं उनकी विभिन्न लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कथा श्रवण किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed