सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government Bolero Driver Accused of Crushing Women Sleeping on Footpath Arrested

Panchkula News: फुटपाथ पर सो रहीं महिलाओं को कुचलने का आरोपी सरकारी बोलेरो चालक गिरफ्तार

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Government Bolero Driver Accused of Crushing Women Sleeping on Footpath Arrested
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी में हिट एंड रन से मची अफरा-तफरी, हादसे में 12 महिलाएं और बच्चियां घायल
Trending Videos

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एमडीसी स्थित गांधी कॉलोनी के पास फुटपाथ पर सो रही महिलाओं और बच्चियों को कुचलने वाले हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि हादसे में शामिल बोलेरो हरियाणा सिंचाई विभाग की सरकारी गाड़ी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में दो बच्चियों समेत 12 महिलाएं घायल हो गई थीं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। शनिवार सुबह घायलों के बयान के आधार पर एमडीसी थाना में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे बोलेरो का नंबर ट्रेस किया गया। रिकॉर्ड जांचने पर वाहन हरियाणा सिंचाई विभाग के नाम पर दर्ज मिला। इसके बाद विभाग से संपर्क कर चालक की पहचान की गई और उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चालक हादसे से पहले माता मनसा देवी मार्केट में अपने एक दोस्त के साथ खाना खाकर लौट रहा था। गांधी कॉलोनी के पास मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और फुटपाथ पर सो रही महिलाओं को कुचलते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद दर्दनाक था, लेकिन चालक वाहन रोकने के बजाय मौके से फरार हो गया।
घायल महिलाओं का इलाज सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में चल रहा है। कुछ महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महिलाओं का उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed