{"_id":"69f512221779eb06a50a978a","slug":"haryana-sahitya-sanskriti-akademi-employees-assured-of-salary-by-may-10-panchkula-news-c-87-1-pan1010-135941-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी कर्मियों को 10 मई तक वेतन का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी कर्मियों को 10 मई तक वेतन का आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर बढ़ी थी नाराजगी, खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने लिया संज्ञान
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 स्थित हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी के कर्मचारियों को दो महीने से लंबित वेतन के मामले में राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मामला प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों को 10 मई तक वेतन जारी करने का आश्वासन दिया है। मार्च और अप्रैल माह का वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे थे।
कर्मचारियों की समस्या को 29 अप्रैल के माइसिटी के अंक में प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि लंबित वेतन जल्द जारी कर दिया जाएगा।
अकादमी कर्मचारियों का कहना है कि वेतन समय पर न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अप्रैल माह में बच्चों के दाखिले, मकान किराया, बिजली-पानी के बिल और अन्य खर्च बढ़ने से परेशानी और अधिक बढ़ गई। अकादमी में करीब 75 कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं।
कर्मचारियों के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले अलग-अलग अकादमियों का विलय कर हरियाणा साहित्य संस्कृति अकादमी बनाई गई थी। इसके बाद से वेतन भुगतान अनियमित हो गया। कई बार दो से चार महीने का वेतन एक साथ जारी किया जाता है, जिससे आर्थिक संतुलन बिगड़ जाता है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि आउटसोर्स कर्मचारियों को अन्य विभागों में स्थानांतरित किया जा रहा है, जबकि अकादमी कर्मियों को न नौकरी की सुरक्षा मिल रही है और न समान सुविधाएं। उन्होंने सरकार से नियमित वेतन भुगतान और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग की है।
कोट
“विधानसभा में बजट प्रक्रिया के चलते कर्मचारियों का वेतन जारी होने में देरी हुई है। अब शीघ्र ही अकादमी को बजट मिल जाएगा। बजट मिलते ही 10 मई तक सभी कर्मचारियों को लंबित वेतन जारी कर दिया जाएगा।”
— डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कार्यकारी उपाध्यक्ष, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला।
Trending Videos