सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Horrific Accident Near Kajampur Crossing; Youth Dies

Panchkula News: काजमपुर मोड़ के पास भीषण हादसा, युवक की मौत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Horrific Accident Near Kajampur Crossing; Youth Dies
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में कई घायल, सभी को सेक्टर-6 अस्पताल रेफर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। काजमपुर मोड़ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर किया गया है।
नारायणगढ़ निवासी 21 वर्षीय अनिल अपने साथियों कबीर और अभि के साथ मोटरसाइकिल पर छोटे त्रिलोकपुर से घर लौट रहा था। काजमपुर मोड़ के पास हुए हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कबीर घायल हो गया और अभि को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी बाइक पर सवार पारवाला निवासी गुरविंदर और उनकी माता परमजीत कौर भी हादसे में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रायपुररानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते सेक्टर-6 रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
उधर, एक अन्य हादसे में रायपुररानी निवासी सेवक की पारवाला के पास कार से टक्कर हो गई, हालांकि वह सुरक्षित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed