{"_id":"69f5138e8902baa3630dc9a5","slug":"husband-continued-getting-child-treated-at-pgi-wife-goes-missing-from-home-panchkula-news-c-87-1-pan1007-135923-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पति पीजीआई में बच्चे का इलाज कराता रहा, घर से लापता हुई पत्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पति पीजीआई में बच्चे का इलाज कराता रहा, घर से लापता हुई पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
घर लौटने पर नहीं मिली महिला, रिश्तेदारों में तलाश के बाद पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में एक 32 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला का पति बीमार बच्चे को इलाज के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल लेकर गया हुआ था। घर लौटने पर पत्नी नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दी गई।
28 अप्रैल दोपहर करीब 12:30 बजे महिला अचानक घर से गायब हो गई। परिवार के बच्चा का पिछले करीब डेढ़ वर्ष से इलाज चल रहा था। हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोबारा इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक महिला ने थकान होने की बात कहकर घर पर ही रुकने की बात कही थी। पति जब इलाज करवाकर घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। पति ने रायपुररानी थाना पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos