सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   International Mega Dog Show in Panchkula, thousands of enthusiasts from India and abroad gathered

Panchkula News: पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय मेगा डॉग शो, देश-विदेश से जुटे हजारों शौकीन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
International Mega Dog Show in Panchkula, thousands of enthusiasts from India and abroad gathered
विज्ञापन
पंचकूला। होटल हॉलिडे इन के सामने ग्राउंड में रॉयल केनेल क्लब द्वारा आयोजित मेगा डॉग शो ने ट्राइसिटी, देश और विदेशों से आए डॉग प्रेमियों और ब्रीडर्स को एक मंच पर लाकर अंतरराष्ट्रीय रंग भर दिया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने कार्यक्रम को भव्य उत्सव में बदल दिया। मुख्य अतिथि अरिशंदर सिंह, आईपीएस, डीजीपी विजिलेंस और ब्रिटिश उप उच्चायुक्त अल्बा स्मेरिग्लियो ने डॉग्स की जिम्मेदार देखभाल और नस्लों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्लब के प्रयासों की सराहना की। शो में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जजों ने पोमेरेनियन, पग, लैब्राडोर, जर्मन शेफर्ड, गद्दी, सेंट बर्नार्ड, साइबेरियन हस्की और अन्य नस्लों का मूल्यांकन किया। विभिन्न श्रेणियों में विजेता डॉग्स को ट्रॉफियां और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से स्वदेशी नस्लों जैसे गद्दी और भारतीय कुत्तों ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed