{"_id":"6988f33c05d9a18ac3002cb6","slug":"panchkula-hallomajra-main-road-reopened-after-15-days-panchkula-news-c-16-1-pkl1093-944334-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 15 दिन बाद खुला पंचकूला-हल्लोमाजरा मुख्य मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 15 दिन बाद खुला पंचकूला-हल्लोमाजरा मुख्य मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला-हल्लोमाजरा मुख्य मार्ग पर सेक्टर-15 आयरन मार्केट के सामने धंसी सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। मिट्टी भरने के बाद रविवार शाम से इस मार्ग को स्थायी रूप से वाहन चालकों के लिए खोल दिया है। पिछले करीब 15 दिनों से औद्योगिक क्षेत्र में लग रहे भारी ट्रैफिक जाम से शहरवासियों को बड़ी राहत मिली है। अधिकारियों के अनुसार मार्च माह तक सड़क को पूरी तरह पक्का कर दिया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था स्थायी रूप से सुचारु हो सकेगी।
दरअसल, सड़क धंसने के बाद यह मार्ग बुरी तरह प्रभावित हो गया था। सुबह, दोपहर और शाम के समय औद्योगिक क्षेत्र में लंबा जाम लग रहा था। यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-15, सेक्टर-14 और आसपास के रिहायशी इलाकों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क धंसने के कारण न सिर्फ यातायात व्यवस्था चरमरा गई थी, बल्कि दोपहिया और पैदल चलने वालों के लिए हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था।
पंचकूला से चंडीगढ़ की राह भी आसान
यह मार्ग चंडीगढ़ और पंचकूला के बीच आवागमन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सड़क बंद होने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों, व्यापारियों और स्कूली वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे अन्य मार्गों पर भी दबाव बढ़ गया था। रविवार शाम को मार्ग खुलने के बाद सोमवार से औद्योगिक क्षेत्र में रोजाना लगने वाले जाम से हजारों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos