सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula to get international level multi-featured park being built at a cost of Rs 35 crore

Panchkula News: पंचकूला को मिलेगा 35 करोड़ से बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का मल्टी-फीचर्ड पार्क

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Panchkula to get international level multi-featured park being built at a cost of Rs 35 crore
विज्ञापन
पंचकूला। शहरवासियों को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस एक अत्याधुनिक मल्टी-फीचर्ड पार्क की सौगात मिलने जा रही है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस पार्क में पंचकूला का सबसे बड़ा, करीब सवा दो किलोमीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक विकसित किया जा रहा है। परियोजना का करीब 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
Trending Videos

यह पार्क आठ एकड़ क्षेत्र में सेक्टर-23 चौक से सेक्टर-25 की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर तैयार किया जा रहा है। पार्क को टाउन पार्क, वाटर बॉडी पार्क और निर्झर वाटिका के मिक्स कल्चर के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके पूरा होने पर सेक्टर-23 से सेक्टर-28 तक के करीब 50 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। घग्गर पार बसे सेक्टरों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी विकास परियोजना मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा बनाए जा रहे इस पार्क में लोगों की सुविधा और मनोरंजन दोनों का विशेष ध्यान रखा गया है। यहां म्यूजिकल फाउंटेन, फुटपाथ व आकर्षक फुटपाथ लैंप, बैठने के लिए बेंच, रेन शेल्टर, ओपन जिम, बच्चों के झूले और कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जॉगिंग ट्रैक के साथ स्पीकर लगाए जाएंगे, जिनमें धीमी आवाज में संगीत बजेगा। पार्क की लाइटिंग को भी खास तौर पर डिजाइन किया जा रहा है।

तीन फेज में हो रहा निर्माण

मल्टी-फीचर्ड पार्क का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 7.5 करोड़ रुपये से पार्किंग, चहारदीवारी, फुटपाथ और शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में 9.5 करोड़ रुपये की लागत से ओपन एयर थियेटर, ओपन एयर कैफे और फुट ओवरब्रिज का कार्य पूरा कर लिया गया है। तीसरे चरण में वाटर फॉल, फाउंटेन और कुक वॉक का काम जारी है, जबकि जॉगिंग ट्रैक का शेष हिस्सा बरसात से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरा हो जाएगा

मल्टी-फीचर्ड पार्क का निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल तीसरे चरण का काम प्रगति पर है। इसे बरसात से पहले पूरा कर लिया जाएगा। — एनके पायल, एक्सईएन, एचएसवीपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed