सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Missing Minor Found at Kalka Station

Panchkula News: कालका स्टेशन पर मिला लापता नाबालिग

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Missing Minor Found at Kalka Station
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिला बच्चा, करनाल में दर्ज था गुमशुदगी का मामला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। कालका रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के दौरान जीआरपी ने एक लापता नाबालिग को संदिग्ध हालत में बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। बच्चे के लापता होने का मामला करनाल में पहले से दर्ज था।
एसएचओ मनीषा कुमारी के अनुसार, हिमालय क्वीन ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने के दौरान पुलिस टीम प्लेटफॉर्म पर जांच कर रही थी। इसी दौरान करीब 13 वर्षीय बालक संदिग्ध हालत में घूमता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि वह घर से नाराज होकर बिना बताए चला आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे से परिजनों का संपर्क नंबर लेकर तुरंत परिवार को सूचना दी। जांच में सामने आया कि बालक की गुमशुदगी करनाल के थाना मधुबन में दर्ज है। सूचना मिलते ही परिजन कालका पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed