फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Neighbor caught a suspicious young man who entered the balcony, suspected of theft

Panchkula News: बालकनी में घुसे संदिग्ध युवक को पड़ोसी ने दबोचा, चोरी की आशंका

Tue, 18 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Neighbor caught a suspicious young man who entered the balcony, suspected of theft
सेक्टर-15 में देर रात की घटना, शोर मचाने पर पड़ोसी के मकान में गिरा युवक; पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-15 में देर रात एक मकान की बालकनी में घुसे संदिग्ध युवक को पड़ोसी की सतर्कता से पकड़ लिया गया। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-17 निवासी बादल के रूप में हुई है। सेक्टर-15 निवासी दीपक कुमार ने शिकायत में बताया कि 16 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे उनका परिवार सो चुका था, जबकि वह जाग रहे थे। इसी दौरान उन्हें बालकनी की ओर से आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन

दीपक कुमार के मुताबिक, बाहर जाकर देखा तो एक युवक बालकनी में खड़ा था। उन्होंने शोर मचाते हुए चोर-चोर चिल्लाया तो युवक बालकनी से नीचे उतरने का प्रयास करते हुए पड़ोसी के मकान की सीढ़ियों के ऊपर जा गिरा। शोर सुनकर पड़ोसी सुमेश शर्मा ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, इसके बाद युवक से पूछताछ की गई। सूचना मिलने पर पुलिस कंट्रोल रूम 112 की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed