{"_id":"6a6d0479ffc63e755e0b8959","slug":"parking-crisis-deepens-at-the-mini-secretariat-daily-load-of-1500-vehicles-panchkula-news-c-87-1-pk11015-139368-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: लघु सचिवालय में पार्किंग संकट गहराया, रोजाना 1500 वाहनों का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: लघु सचिवालय में पार्किंग संकट गहराया, रोजाना 1500 वाहनों का दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 एकड़ की पार्किंग भी पड़ रही कम, एडीआर भवन में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लघु सचिवालय और जिला न्यायालय परिसर में पार्किंग का संकट लगातार गहराता जा रहा है। रोजाना करीब 1500 वाहनों के दबाव के बीच मौजूदा पार्किंग व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। पार्किंग स्पेस की कमी के कारण बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर खड़े किए जा रहे हैं, जिससे यातायात बाधित होने के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है।
समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने पहले चार एकड़ भूमि को साफ कर पार्किंग में तब्दील किया था। रेस्ट हाउस के पास बनाई गई इस पार्किंग से कुछ राहत मिली, वहीं न्यू सचिवालय के सामने खाली भूमि को भी पार्किंग के रूप में विकसित किया जा रहा है। पुलिस ने गलत पार्किंग करने वालों के खिलाफ ई-चालान जारी कर नो पार्किंग बोर्ड भी लगाए हैं।
जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित एडीआर भवन में वकीलों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की योजना है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि चार एकड़ भूमि को पार्किंग में बदलने से स्थिति में सुधार हुआ है, लेकिन बढ़ते वाहनों को देखते हुए स्थायी समाधान की जरूरत है।