{"_id":"6a84bafe7f24044104031546","slug":"person-who-supplied-stolen-car-and-weapons-to-bambiha-gang-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140172-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बंबीहा गैंग को चोरी की कार और हथियार देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बंबीहा गैंग को चोरी की कार और हथियार देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा था, एसटीएफ की टारगेट लिस्ट में था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस की एसटीएफ यूनिट ने बंबीहा/भूपि राणा गैंग से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी विक्रमजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। मोहाली के गांव ककराली निवासी आरोपी पर पंचकूला पुलिस ने पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था और वह एसटीएफ की टारगेट लिस्ट में शामिल था। मंगलवार को गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
यह मामला रायपुररानी थाने में 26 सितंबर 2025 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना पर गांव रामपुर क्षेत्र से गैंग के तीन सदस्यों अनमोल कुमार, गुरप्रीत उर्फ गोपी और मुनीष कुमार उर्फ काला को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से पिस्टल, आठ कारतूस और चोरी की कार बरामद हुई थी।
जांच में विक्रमजीत सिंह का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक उसने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ सिम्मु के कहने पर अनमोल, गुरप्रीत और मुनीष को वारदात के लिए चोरी की ए-स्टार कार और हथियार उपलब्ध करवाए थे। एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर रही है और गैंग को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।