फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PMDA's negligence spells trouble: Intersection dug up during the rains, public in distress.

Panchkula News: पीएमडीए की लापरवाही बनी आफत, बरसात में खोदा चौक, जनता हुई बेहाल

Wed, 19 Aug 2026 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
PMDA's negligence spells trouble: Intersection dug up during the rains, public in distress.
दो घंटे की बारिश में उद्यम सिंह चौक के खुले गड्ढे बने तालाब, सड़क पर पड़ी पाइपों से हादसे का खतरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मानसून की पहली तेज बारिश ने पंचकूला में पीएमडीए की तैयारियों की पोल खोल दी। सेक्टर-5 के उद्यम सिंह चौक पर जल निकासी के लिए पिछले 15 दिनों से चल रहा काम मंगलवार को लोगों के लिए आफत बन गया। चौक के चारों तरफ तीन से चार फुट गहरी खुदाई और सड़क पर पड़ी पाइपों के बीच दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। खुले गड्ढे पानी से भर गए और वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर वहां से निकलना पड़ा।
बारिश के दौरान उद्यम सिंह चौक के आसपास वाहनों की रफ्तार थम गई। पानी भरने के कारण गड्ढों की गहराई दिखाई नहीं दे रही थी। दोपहिया वाहन चालक फिसलते रहे, जबकि कार चालकों को सड़क पर पड़ी पाइपों और गड्ढों से बचकर निकलना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काम शुरू करने से पहले न तो पर्याप्त बैरिकेड लगाए गए और न ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन


बिना वैकल्पिक व्यवस्था के खोद दिया चौक
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान खुदाई करने से पहले यातायात और जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए थी। सोमवार से रुक-रुककर बारिश हो रही थी, इसके बावजूद काम जारी रहा। मंगलवार सुबह तेज बारिश शुरू होने के बाद सेक्टर-5, सेक्टर-15, भगवान परशुराम चौक और सेक्टर-19 फ्लाईओवर के आसपास भी जलभराव हो गया। दोपहर बाद स्थिति बिगड़ने पर पीएमडीए के उपखंड अधिकारी की टीम मौके पर पहुंची और बंद रास्तों को खुलवाने का प्रयास किया। तब तक बड़ी संख्या में वाहन चालक जाम और जलभराव में फंस चुके थे। लोगों ने सवाल उठाया कि जब बारिश की चेतावनी पहले से थी तो चौक पर खुले गड्ढे और पाइप छोड़कर काम क्यों जारी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सेक्टर-5 स्थित चौक पर ड्रेनेज कनेक्टिविटी के लिए खुदाई की गई है। अचानक बारिश आने से जलभराव हुआ था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। - राजीव शर्मा, अधीक्षक अभियंता, पीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed