फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers staged a protest outside the Municipal Corporation office.

Panchkula News: सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 19 Aug 2026 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest outside the Municipal Corporation office.
13वें दिन भी जारी रही राज्यव्यापी हड़ताल, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री का पुतला फूंककर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन भी जारी रही। जिला पंचकूला में नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा की अगुवाई में सफाई कर्मचारियों ने सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार ने 13 मई 2026 को कर्मचारियों के साथ समझौता किया था, लेकिन अभी तक उसे लागू नहीं किया गया है। इसके चलते कर्मचारियों में रोष है और उन्हें हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


प्रधान जोगिंद्र सिंह कांगड़ा ने कहा कि कर्मचारी लगातार अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं, लेकिन समझौते को लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार समझौते को लागू करने के साथ कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा आंदोलन को और तेज करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द बातचीत कर उनकी मांगों का समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed