{"_id":"69f512037df3bfa48b00e911","slug":"police-crack-down-on-wrong-side-driving-1664-challans-issued-in-four-months-panchkula-news-c-87-1-pan1001-135939-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, चार माह में 1664 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पुलिस सख्त, चार माह में 1664 चालान
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज, डीसीपी बोले- जल्दबाजी में जान जोखिम में न डालें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। शहर में रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बीते चार महीनों में गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 1664 वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर दूसरों की जान खतरे में डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रॉन्ग साइड ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन रही है। गलत दिशा से आने वाले वाहन के कारण सामने वाले चालक को संभलने का मौका नहीं मिलता, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बचाने की जल्दबाजी कई बार जानलेवा साबित होती है और एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।
उन्होंने कहा कि पुलिस एक ओर नियम तोड़ने वालों के चालान कर सख्ती बरत रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
Trending Videos