{"_id":"69c59cae918b8c909e09aa65","slug":"politics-heats-up-over-scam-mla-warns-we-will-protest-if-no-action-is-taken-panchkula-news-c-87-1-pan1001-134600-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: घोटाले पर सियासत गरमाई, विधायक बोले-कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: घोटाले पर सियासत गरमाई, विधायक बोले-कार्रवाई न होने पर प्रदर्शन करेंगे
पंचकूला। नगर निगम में सामने आए कथित 160 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर सियासत गरमा गई है, विधायक चंद्रमोहन ने प्रेस वार्ता कर सरकार व प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन को प्राइवेट बैंकों में एफडी के रूप में रखकर अनियमितताएं की जा रही हैं, जो जनता के टैक्स के पैसे के साथ खिलवाड़ है। चंद्रमोहन ने मांग की कि दोषियों की तुरंत पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकारी विभागों की एफडी केवल सरकारी बैंकों में ही कराई जाए।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. राम प्रसाद ने दावा किया कि नगर निगम की 56 से अधिक एफडी अलग-अलग बैंकों में हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
Trending Videos
विधायक ने 1 अप्रैल तक कार्रवाई का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उषा रानी ने जनता के पैसे की सुरक्षा की लड़ाई बताते हुए कहा कि कार्रवाई न होने पर यह मुद्दा जनआंदोलन बन सकता है। सूत्रों के अनुसार जल्द होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम दस्तावेज उजागर हो सकते हैं, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है। संदीप सोही, सुधा भारद्वाज, नवीन बंसल,ओम शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रेम, पूर्व पार्षद दलबीर , गौतम पार्षद रामप्रशाद, ऊषा रानी सहित कई अन्य पूर्व पार्षद भी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।