सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prison Department and AHLDB registered a resounding victory

Panchkula News: प्रिजन विभाग और एएचएलडीबी ने दर्ज की शानदार जीत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
Prison Department and AHLDB registered a resounding victory
विज्ञापन
बरवाला। उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय बरवाला द्वारा आयोजित चतुर्थ अंतर विभागीय राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले पंजाब विश्वविद्यालय के खेल मैदान में खेले गए। पहले मुकाबले में प्रिजन विभाग की टीम ने वीटा विभाग को 123 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी वीटा की टीम के सामने प्रिजन ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। यश हुड्डा ने 51 रन की शानदार पारी खेली, सतीश कुमार नाबाद 27 और लखबीर सिंह 23 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर दिलाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए वीटा की टीम 12.3 ओवर में 62 रन पर ऑल आउट हो गई। कप्तान लखबीर सिंह ने 4 ओवर में 4 विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे।
Trending Videos

दूसरे मुकाबले में एएचएलडीबी टीम ने सिंचाई विभाग पंचकूला को 92 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एएचएलडीबी ने 29 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए। अमित जांगड़ा ने 52 रन, कार्तिक सिरसा 41 और निशांत गिल 22 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंचाई विभाग की टीम 87 रन पर ऑल आउट हो गई। विनोद सरसाना ने 4 ओवर में 3 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए अमित जांगड़ा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed