फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Security will be enhanced on the toy train route, with 160 CCTV cameras installed at 16 stations.

Panchkula News: टॉय ट्रेन रूट पर बढ़ेगी सुरक्षा, 16 स्टेशनों पर लगेंगे 160 सीसीटीवी कैमरे

Fri, 31 Jul 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Security will be enhanced on the toy train route, with 160 CCTV cameras installed at 16 stations.
कालका-शिमला रेलखंड के मध्यवर्ती स्टेशनों पर हाईटेक निगरानी व्यवस्था विकसित करने में जुटा रेलवे, सोलन में कार्य पूरा
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म, प्रवेश-निकास द्वार और स्टेशन परिसर की होगी निगरानी
सोलन स्टेशन पर कार्य पूरा, धर्मपुर में अंतिम चरण में काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलखंड पर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए रेलवे 16 मध्यवर्ती स्टेशनों पर करीब 160 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाने जा रहा है। कालका और शिमला रेलवे स्टेशन पहले से सीसीटीवी निगरानी प्रणाली से लैस हैं, जबकि अब दोनों स्टेशनों के बीच पड़ने वाले स्टेशनों पर यह सुविधा विकसित की जा रही है। परियोजना का कार्य रेलटेल कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है।
रेलवे की योजना के तहत स्टेशन के आकार और आवश्यकता के अनुसार औसतन 10 कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों से प्लेटफॉर्म, प्रवेश एवं निकास द्वार, टिकट क्षेत्र और स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। इससे चोरी, संदिग्ध गतिविधियों और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी। आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे बेहतर गुणवत्ता की रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। सोलन रेलवे स्टेशन पर कैमरे लगाने का काम पूरा हो चुका है, जबकि धर्मपुर स्टेशन पर कार्य अंतिम चरण में है। सभी स्टेशनों पर कैमरे स्थापित होने के बाद पूरे कालका-शिमला रेलखंड की सुरक्षा निगरानी पहले से अधिक मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed