{"_id":"6a6d0458a09b8cb7ed02eed4","slug":"si-arrested-in-bribery-case-remanded-to-custody-panchkula-news-c-87-1-pan1011-139373-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसआई हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रिश्वत मामले में गिरफ्तार एसआई हिरासत में भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप, एसीबी ने ट्रैप लगाकर किया था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-21 पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) देशराज को 5 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने वीरवार को ट्रैप कार्रवाई के दौरान देशराज को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
एसीबी के अनुसार शिकायतकर्ता की कार एक मामले में पुलिस चौकी में खड़ी थी। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बावजूद एसआई देशराज कार छोड़ने के बदले 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने रिश्वत मांगने की ऑडियो रिकॉर्डिंग का सत्यापन किया और ट्रैप लगाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है और संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।