{"_id":"69f66500382abb63c003966d","slug":"stray-dogs-bit-more-than-20-people-in-a-single-day-in-barwala-and-pinjore-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23241-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला और पिंजौर में लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 20 से ज्यादा लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला और पिंजौर में लावारिस कुत्तों ने एक ही दिन में 20 से ज्यादा लोगों को काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला में 20 लोगों को काटा, पिंजौर में पांच वर्षीय मासूम का होंठ नोचा; लोगों में दहशत और प्रशासन के खिलाफ रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला/पिंजौर। बरवाला और पिंजौर क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बरवाला में एक कुत्ते ने 20 से ज्यादा लोगों को काटकर घायल कर दिया। वहीं पिंजौर के चौणा चौक में घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसका होंठ नोच लिया। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद लोगों में दहशत का माहौल है और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।
बरवाला में एक ही कुत्ते ने 20 लोगों को काटा
बरवाला में पहली बार एक ही दिन में इतने लोगों पर कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। घायलों में सुरजीत सिंह, अजमेर सिंह, सूरज कुमार, ठाठ सिंह, काशमा, सपना, टीना, हरप्रीत और हर्ष सहित 20 से अधिक लोग शामिल हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला ले जाया गया जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टरों के अनुसार पांच लोगों को ज्यादा गंभीर चोटें आई थीं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जीएमएसएच-16 चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
पिंजौर में मासूम पर हमला
पिंजौर के चौणा चौक में शनिवार शाम करीब चार बजे पांच वर्षीय आर्यन घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर झपट्टा मारकर होंठ नोच लिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुत्ते को भगाया। आर्यन के पिता कंवरपाल ने बताया कि घायल बच्चे को पहले अर्बन पॉलीक्लीनिक सेंटर पिंजौर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया। कंवरपाल दिहाड़ी मजदूर हैं और परिवार के साथ चौणा चौक में किराये के मकान में रहते हैं।
लोगों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
लगातार बढ़ रहे कुत्तों के हमलों से लोगों में भारी गुस्सा है। निवासियों का कहना है कि बीते महीने भी विश्वकर्मा कॉलोनी में कुत्तों के झुंड से बचने के प्रयास में एक महिला गिरकर घायल हो गई थी। कॉलोनियों और मुख्य चौराहों पर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा बना रहता है। लोगों ने नगर परिषद कालका और प्रशासन से लावारिस कुत्तों को पकड़ने, नसबंदी अभियान चलाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
Trending Videos