सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Teenage Girl Missing for 24 Hours Recovered Within an Hour: Police Take Swift Action

Panchkula News: 24 घंटे से लापता किशोरी एक घंटे में बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Teenage Girl Missing for 24 Hours Recovered Within an Hour: Police Take Swift Action
विज्ञापन
रामगढ़ से लापता 17 वर्षीय को डेराबस्सी बस स्टैंड से सुरक्षित खोजा, परिजनों को सौंपा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से लापता 17 वर्षीय किशोरी को महज एक घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया। रामगढ़ क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को डेराबस्सी बस स्टैंड से खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
किशोरी 23 मार्च को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 24 मार्च को रामगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी इंचार्ज तजिंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और स्थानीय इनपुट के आधार पर तुरंत सर्च अभियान चलाया और उसी दिन शाम करीब 7 बजे किशोरी को डेराबस्सी बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद कर लिया।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रात करीब 8 बजे किशोरी को परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि पंचकूला पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed