सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Traffic jams, filth, and dilapidated roads have exposed the hollowness of development claims.

Panchkula News: जाम, गंदगी और बदहाल सड़कों ने खोली विकास के दावों की पोल

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams, filth, and dilapidated roads have exposed the hollowness of development claims.
विज्ञापन
वार्ड-18 में बस सेवा, स्कूल और खेल मैदान तक नहीं, मूलभूत सुविधाओं को तरसे लोग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नगर निगम के वार्ड नंबर-18 के अंतर्गत आने वाले गांव बणा, मदनपुर और सेक्टर-26, 27 व 28 में विकास के दावों की खुली पोल नजर आ रही है। इन क्षेत्रों में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। कहीं जाम और गंदगी की समस्या है तो कहीं बस सेवा, स्कूल और खेल मैदान जैसी सुविधाएं नदारद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से इन इलाकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
सेक्टर-26 में लगने वाली किसान सब्जी मंडी के कारण बदबू, गंदगी और जाम की समस्या आम हो गई है। लोगों का कहना है कि मंडी के लिए स्थायी स्थान तय नहीं होने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। वहीं, सेक्टरों में आवारा पशुओं का आतंक बना हुआ है, जिससे सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि घग्गर नदी पर पुल बनने के बावजूद क्षेत्र में बस सेवा शुरू नहीं की गई। सेक्टर-27 और 28 में स्कूल और खेल मैदान नहीं होने से बच्चों को दूर-दराज क्षेत्रों में पढ़ने जाना पड़ता है। कई बच्चों को हाईवे पार कर जोखिम उठाना पड़ता है। इसके अलावा टूटी सड़कें और गंदगी लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
लोगों ने हाईवे पर सीढ़ीदार ब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर अंडरपास बनाने की मांग उठाई है। सेक्टर-28 स्थित आशियाना फ्लैट्स में गंदगी और अंधेरे की समस्या भी बनी हुई है। वहीं, क्षेत्र में लाइब्रेरी और डाकघर जैसी सुविधाएं भी अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं।

लंबा रास्ता तय करना पड़ता है
सेक्टर 27 और 28 से रामगढ़ आने-जाने के लिए लोगों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर अंडरपास बनना जरूरी है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और समय की बचत हो सके।”
-बंसीलाल, सेक्टर-28
अंधेरे की समस्या गंभीर
आशियाना फ्लैट्स में गंदगी और अंधेरे की समस्या गंभीर है। रात के समय रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से डर बना रहता है। सफाई और हाई पावर लाइट की व्यवस्था जल्द की जानी चाहिए।
- रामशरण, निवासी आशियाना फ्लैट्स
बदबू के कारण रहना मुश्किल
किसान मंडी लगने से सेक्टर-26 में जाम और गंदगी की समस्या बढ़ जाती है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को मंडी के लिए अलग स्थायी स्थान तय करना चाहिए।
- सुरेंद्र सिंह, निवासी सेक्टर-26
सेक्टरों में खेल का मैदान नहीं
सेक्टरों में खेल का मैदान नहीं है, जिससे बच्चे सड़कों पर खेलने को मजबूर हैं। स्टेडियम या खेल मैदान बनने से बच्चों को सही माहौल मिलेगा और वे स्वस्थ रह सकेंगे।
- महीपाल सिंह नेगी, वार्ड नंबर-18
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed