फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Two men arrested for allegedly assaulting a truck driver and robbing him of Rs 30,000 on the highway

Panchkula News: हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Two men arrested for allegedly assaulting a truck driver and robbing him of Rs 30,000 on the highway
क्राइम ब्रांच-3 ने 72 घंटे में सुलझाया मामला, वारदात में इस्तेमाल सफेद कार बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हाईवे पर ट्रक चालक से मारपीट कर 30 हजार रुपये लूटने के मामले को पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच-3 ने 72 घंटे में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान खुराना कॉलोनी, कालका निवासी रजत उर्फ मोटीं (32) और रतपुर कॉलोनी, पिंजौर निवासी अनिल कुमार उर्फ बल्ला (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल सफेद कार भी बरामद की है। आरोपी रजत के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, वारदात 13 अगस्त की रात की है। कैथल निवासी ट्रक चालक महाराष्ट्र से केले की खेप लेकर मलेरकोटला सब्जी मंडी पहुंचा था। वहां से वह कंडक्टर के साथ पिंजौर सेब मंडी जा रहा था। रास्ते में दोनों एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके। कंडक्टर खाना लेने चला गया, जबकि चालक ट्रक में ही लेट गया।
विज्ञापन

इसी दौरान दो युवक कंडक्टर साइड की खिड़की खोलकर ट्रक के अंदर घुस गए। आरोप है कि दोनों ने चालक के साथ मारपीट की और उसकी जेब से करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद दोनों आरोपी कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


72 घंटे में दबोचे आरोपी
चालक की शिकायत पर थाना पिंजौर में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच-3 ने इंचार्ज तजिन्द्र पाल सिंह के नेतृत्व में जांच शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद कार भी बरामद कर ली है। डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी रजत के पिछले आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed