{"_id":"69f6652fff564e706b05fe3c","slug":"two-taxi-cars-collide-violently-at-sector-85-dividing-lights-five-injured-panchkula-news-c-87-1-pan1001-135982-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-8\/5 की डिवाइडिंग लाइटों पर दो टैक्सी कारों की जोरदार भिड़ंत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-8/5 की डिवाइडिंग लाइटों पर दो टैक्सी कारों की जोरदार भिड़ंत, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात 2:11 बजे हुए हादसे में अनियंत्रित होकर पलटीं दोनों गाड़ियां, तीन युवतियों की हालत गंभीर
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-8/5 की डिवाइडिंग लाइटों पर शुक्रवार देर रात दो टैक्सी कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 2:11 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गईं। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन युवतियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और दुर्गा शक्ति की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घायलों को गंभीर चोटें
घायलों की पहचान अमनदीप, कपिल, महक और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हादसे में घायल दो युवतियों की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है, जबकि एक अन्य युवती की टांग टूट गई। एक युवती के सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। दोनों टैक्सी चालकों को भी चोटें आई हैं।
दुर्गा शक्ति टीम ने संभाला मोर्चा
हादसे के समय गश्त पर मौजूद दुर्गा शक्ति टीम के इंचार्ज उस्मान, ड्राइवर सुभाष और लेडी कांस्टेबल ज्योति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। टीम के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और सवारियां अंदर फंस गई थीं।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है, हालांकि तकनीकी खराबी के पहलू की भी जांच की जा रही है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Trending Videos