सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Warhawks beat Geddy Root by 64 runs in the Will 2 Win tournament

Panchkula News: विल 2 विन टूर्नामेंट में वारहॉक्स ने गेडी रूट को 64 रन से हराया

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Warhawks beat Geddy Root by 64 runs in the Will 2 Win tournament
विज्ञापन
पंचकूला। विल 2 विन क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में वारहॉक्स और गेडी रूट की टीम आमने-सामने आई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वारहॉक्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 235 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रजत ने 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अमित राणा ने 59 रन बनाकर टीम के स्कोर को और आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन साझेदारी ने वारहॉक्स को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
Trending Videos

गेडी रूट की ओर से सादिक ने तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज की भूमिका निभाई। 235 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गेडी रूट की टीम शुरू से ही दबाव में रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 171 रन ही बना सकी। टीम में सम्राट पुजरा ने 45 और उज्ज्वल ने 31 रन बनाकर प्रयास किया, लेकिन लक्ष्य तक पहुंचने में असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले में रजत की उत्कृष्ट पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वारहॉक्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और रणनीतिक खेल के दम पर गेडी रूट को 64 रन से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed