{"_id":"69f7ae25109eb3e5f705c98c","slug":"woman-dies-in-mdc-hit-and-run-case-panchkula-news-c-87-1-pan1001-136016-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एमडीसी हिट एंड रन मामले में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एमडीसी हिट एंड रन मामले में महिला की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार बोलेरो ने 12 लोगों को मारी थी टक्कर, सबूत मिटाने के लिए बदला गाड़ी का हुलिया
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एमडीसी क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला मीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने थाना के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राम दत्त के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है और फिलहाल महेशपुर में किराये पर रह रहा था। वह काडा की सरकारी गाड़ियों का ड्राइवर था। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 1 मई की रात करीब 10 बजे एमडीसी गांधी कॉलोनी निवासी मीना अपने बच्चों और परिचितों के साथ सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान माता मनसा देवी मंदिर की ओर से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने करीब एक दर्जन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि मीना को गंभीर हालत में सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी भी दी। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन मान गए।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बोलेरो के क्षतिग्रस्त हिस्से, फ्रंट बंपर, जाली और नंबर प्लेट बदलवा दी थी और गाड़ी को मनीमाजरा मोटर मार्केट में खड़ा कर दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर ली।
Trending Videos