सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Women are recognizing their power, increasing their participation in nation building

Panchkula News: महिलाएं पहचान रहीं अपनी शक्ति, राष्ट्र निर्माण में बढ़ रही भागीदारी

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:54 PM IST
विज्ञापन
Women are recognizing their power, increasing their participation in nation building
विज्ञापन
रामगढ़। देश में करीब 48 प्रतिशत महिलाएं हैं जो हर क्षेत्र में अपना पूरा दायित्व निभाते हुए न केवल एक स्वच्छ समाज की संरचना में अपना योगदान दे रही है बल्कि विभिन्न पदों पर आसीन होकर राष्ट्र के नवनिर्माण में भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है। आज के युग में महिला अपनी शक्ति खुद पहचान रही है। देश में लिंगानुपात न बिगड़े इसके लिए सदियों पहले ऋषि-मुनियों ने कई ऐसे पर्व बनाए जिनमें कन्याओं को एक शक्ति के रूप में पूजा गया है। आज सरकार भी कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध करने वालों पर पूरा शिकंजा कस रही है।
Trending Videos



उच्च शिक्षा से वंचित रह रहीं ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां

ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियां आज भी उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह रही है। बड़े-बड़े कस्बों में भी सरकार द्वारा कोई ऐसा संस्थान नहीं खोला गया है जहां वे शिक्षा ग्रहण कर सके। महिलाएं घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी निभाती है। इनका पूरा मान-सम्मान करना चाहिए। -गीतांजली खुल्लर, कोट
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर पुरुष से ज्यादा जिम्मेवारी

महिला पर पुरुष से ज्यादा हर क्षेत्र की जिम्मेवारी होती है। उसे परिवार के हर कार्य में निर्णय भूमिका निभानी होती है। बिना महिला के पूरा परिवार अपनेआप को अधूरा महसूस करता है। आज स्थिति बदल गई है पहले महिलाएं पुरुषों पर आश्रित होती थी लेकिन आज पुरुषों के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य में अग्रणी बनी हुई है। - सुरेश चौधरी, रामगढ़



समाज का आईना महिला

किसी भी समाज का आईना महिला ही होती है। लड़कियों को पढ़ाई अवश्य करवानी चाहिए और उन्हें अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए जोकि भविष्य में उनके काम आता है।- स्मिता शर्मा, रामगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed