{"_id":"69f66385e8bd5ad86c05af0a","slug":"youths-roaming-in-womens-clothing-beaten-after-being-mistaken-for-child-thieves-panchkula-news-c-87-1-spkl1029-135965-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: महिला के कपड़े पहन घूम रहे युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: महिला के कपड़े पहन घूम रहे युवकों को बच्चा चोर समझकर पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के कपड़ों में घूम रहे युवकों को बच्चा चोर समझा, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
मोरनी के गांव में अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकले बहरूपिया; पुलिस बोली-कोई आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई
संवाद न्यूज एजेंसी
मोरनी। मोरनी क्षेत्र की एक दुर्गम पंचायत में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब महिला के कपड़े पहनकर घूम रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ लिया। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। इनमें पीछे बैठा युवक महिला के कपड़े पहने हुए था। इसी दौरान एक घर की महिला ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया, जिसके बाद दोनों वहां से भागने लगे।
शोर सुनते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और पीछा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उनकी पिटाई भी की और बच्चा चोर होने के शक में पुलिस को सौंप दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान उनकी पहचान पंजाब के राजपुरा क्षेत्र निवासी विक्की कुमार और पवन कुमार के रूप में हुई।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों युवक बहरूपिया का काम करते हैं और गांव-गांव जाकर अलग-अलग वेशभूषा में लोगों से पैसे मांगते हैं। महिला के कपड़े पहनने वाला युवक भी इसी पेशे के तहत ऐसा कर रहा था।
मोरनी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों युवकों के खिलाफ किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों बच्चा चोर नहीं हैं।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को लेकर अफवाह फैलाने या कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।
Trending Videos
मोरनी के गांव में अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकले बहरूपिया