{"_id":"69bb0bbacaa72f2c880e20a0","slug":"2534-out-of-3315-advocates-voted-in-the-bar-council-elections-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153985-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बार काउंसिल चुनाव में 3315 में से 2534 अधिवक्ताओं ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बार काउंसिल चुनाव में 3315 में से 2534 अधिवक्ताओं ने किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक करीब 75 प्रतिशत अधिवक्ताओं ने मतदान किया।
जिले में 3315 में से 2534 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। न्यायालय परिसर में सुबह ही अधिवक्ताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन व किसी तरह के उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रही।
पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के सदस्यों के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। पानीपत जिले में 3315 को मतदान करना था, इसके लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें से चार पानीपत और एक समालखा में। सुबह नौ बजने से पहले ही मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर बाद तक मतदान केंद्र के अंदर अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रही।
मतदान केंद्रों के बाहर दिनभर प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने समर्थन में वोट करने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क करते रहे। शाम पांच बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में पानीपत के चार बूथों पर 3,126 में से 2360 और समालखा में एक मतदान केंद्र पर 189 में से 174 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। जिले में कुल 3315 मतदाताओं में से 2534 मतदाताओं ने वोट डाले।
Trending Videos