{"_id":"696ea79b97272ec9f704dbd4","slug":"32-players-from-the-state-including-four-from-panipat-will-showcase-their-talent-in-the-national-cross-country-race-panipat-news-c-244-1-pnp1007-150854-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में पानीपत के चार समेत प्रदेश के 32 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री दौड़ में पानीपत के चार समेत प्रदेश के 32 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में पानीपत के गुरदीप सिंह, सौरव, रेखा और मोनी चयन हो गया है। चारों खिलाड़ी रांची (झारखंड) में 24 जनवरी को आयोजित चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इनमें 20 वर्षीय गुरदीप सिंह आठ किलोमीटर, 16 साल के सौरव दो किलोमीटर और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर में रेखा और 20 साल की मोनी छह किलोमीटर दौड़ में नेशनल क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 40वीं राष्ट्रीय क्राॅस कंट्री चैंपियनशिप रांची झारखंड में आयोजित की जाएगी। इसमें हरियाणा के 32 खिलाड़ियों का दल शामिल होगा। इसमें 16 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी। टीम मैनेजर सोनीपत के विकास गहलावत सोनीपत व कोच मंदीप को नियुक्त किया है। पानीपत जिले से 20 साल आयु वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में गुरदीप सिंह, 16 साल आयु वर्ग की दो किलोमीटर में सौरव और महिला वर्ग में 10 किलोमीटर रेस दौड़ रेखा, 20 साल आयु वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में मोनी भाग लेंगी। सोनीपत जिले से लड़काें के वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में अवकाश, रोहित, अंकित, सावन व राहुल, 20 साल आयु वर्ग की आठ किलोमीटर में सुमित, 16 साल आयु वर्ग की दो किलोमीटर रेस में अजय भाग लेंगे। लड़कियों के वर्ग में 20 साल की छह किलोमीटर दौड़ में मोनी और आरती भाग लेंगी। रोहतक जिले से पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में रमीकेस और 20 साल आयु वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में अक्षय और अंकित भाग लेंगे और महिला वर्ग की 16 आयु वर्ष की दो किलोमीटर दौड़ में आरजू भाग लेंगी। करनाल जिले से 20 साल आयु वर्ग की आठ किलोमीटर रेस में शुभम और महिला वर्ग की 10 किलोमीटर सिमरन भाग लेंगी। हिसार जिले से महिला वर्ग 10 किलोमीटर दौड़ में अंजू, कविता और अनीता, 20 साल लड़की की छह किलोमीटर रेस में विपल और 16 साल आयु वर्ग की दो किलोमीटर रेस गुनगुन भाग लेंगी। फरीदाबाद जिले से 18 साल युवा वर्ग की छह किलोमीटर रेस में निशांत करहाना और 20 साल लड़की आयु वर्ग छह किलोमीटर दौड़ में नेहा सैनी भाग लेंगी। रेवाड़ी जिले से 20 साल आयु वर्ग की आठ किलोमीटर दौड़ में नवरत्न भाग लेगा। अंबाला जिले से 18 साल लड़का आयु वर्ग छह किलोमीटर रेस में अजय कुमार भाग लेंगे। चरखी दादरी जिले से महिला वर्ग की 10 किलोमीटर दौड़ में तन्नु भाग लेंगी। जींद जिले से 20 साल लड़की के आयु वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ में आरजू भाग लेंगी। पंचकूला जिले से 18 साल लड़की आयु वर्ग की चार किलोमीटर रेस में वंदना भाग लेंगी। सिरसा जिले से 18 साल लड़की आयु वर्ग की चार किलोमीटर रेस में देवेंद्र कौर भाग लेंगी।
Trending Videos