{"_id":"69b0875408adab72a30d9ef6","slug":"a-glimpse-of-haryanvi-culture-and-civilization-will-be-seen-in-the-three-day-meeting-of-the-all-india-representative-assembly-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153537-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता की दिखेगी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक में हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता की दिखेगी झलक
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा-2026 की तीन दिवसीय बैठक में हरियाणवी संस्कृति और सभ्यता की झलक दिखेगी। इसकी प्रदर्शनी बैठक स्थल पर लगाई जाएगी। इसके साथ संघ के शताब्दी वर्ष की गतिविधियों की एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी, इसमें बड़े और विशेष आयोजन को दिखाया जाएगा। वार्षिक बैठक की तैयारी बुधवार को पूरी कर ली जाएगी।
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर बुधवार को दोपहर 12 बजे पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में स्पष्ट करेंगे। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को तीन दिवसीय बैठक की रूपरेखा पर चर्चा की, इसके साथ क्षेत्रों की बैठक लेकर शताब्दी वर्ष में किए कार्यों के बारे में रिपोर्ट ली। डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि शताब्दी वर्ष में विजयादशमी उत्सव, गृहसंपर्क, हिन्दू सम्मेलन, युवा सम्मेलन, प्रमुख नागरिक गोष्ठी व सामाजिक सद्भाव बैठक की गई। संघ के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच जाकर समाज व राष्ट्र की एकजुटता के लिए काम किया। लोगों को इसके बारे में जागरूक भी किया। समाज में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं।
मंगलवार को 150 पदाधिकारी पहुंचे
समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित माधव सृष्टि केंद्र में 13 से 15 मार्च को अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक के लिए कार्यकर्ता लगातार आ रहे हैं। मंगलवार को करीब 150 पदाधिकारी पहुंच गए हैं। इनके साथ अब तक 500 कार्यकर्ता आ चुके हैं। इनके लिए पानीपत, समालखा, सोनीपत व दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1489 कार्यकर्ताओं का आना प्रस्तावित है। प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हरियाणवीं संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी।
Trending Videos