सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Census will be conducted in digital mode for the first time, special training given to officials

Panipat News: पहली बार डिजिटल मोड में होगी जनगणना, अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Census will be conducted in digital mode for the first time, special training given to officials
विज्ञापन
पानीपत। जनगणना पहली बार डिजिटल मोड में की जाएगी, इसके पहले चरण में हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस के लिए मंगलवार को जिला सचिवालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आगामी जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अधिकारियों को नई व्यवस्था और डिजिटल प्रणाली की जानकारी देना रहा। प्रशिक्षण अब 25 मार्च को भी आयोजित किया जाएगा।
Trending Videos

उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जनगणना देश की विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी अधिकारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और सभी जानकारियों को ध्यान से समझें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को फील्ड में आने वाली संभावित चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी कराई जा रही है, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना कार्य निदेशालय की सहायक निदेशक कविता ने अधिकारियों को डिजिटल सेंसस प्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को लागू किया जा रहा है जिससे कार्य अधिक पारदर्शी और तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में यूजर मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी बताया गया, इसमें जनगणना से जुड़े अधिकारियों के लिए यूजर अकाउंट बनाने, कई अन्य बिंदुओं और प्रबंधन की प्रक्रिया समझायी गई। एडमिन और जनरल यूजर की भूमिका, ट्रेनर्स, एन्यूमरेटर एवं सुपरवाइजर (ईएंडएस), सिंगल यूजर अकाउंट क्रिएशन, बल्क यूजर अकाउंट क्रिएशन तथा विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार यूजर देखने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएस कोऑर्डिनेटर बृज मोहन शर्मा, तहसीलदार वीरेंद्र गिल, तहसीलदार सौरभ शर्मा व नरेंद्र दलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed