पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A list of 31 players from the district has been prepared for grading.

Panipat News: ग्रेडेशन के लिए जिले के 31 खिलाड़ियों की सूची तैयार

Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
A list of 31 players from the district has been prepared for grading.
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम। संवाद
गौरव सागवाल
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों का रास्ता आसान करने वाली खेल ग्रेडेशन प्रक्रिया अब जिले में भी शुरू हो गई है। जिला खेल विभाग ने पहले चरण में जिले के 31 खिलाड़ियों की सूची तैयार कर उनके प्रमाणपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सत्यापन पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर उन्हें सरकारी नौकरियों के खेल कोटे सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार सूची में शामिल खिलाड़ियों के खेल प्रमाणपत्रों और उपलब्धियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद संबंधित खिलाड़ियों को ग्रेडेशन प्रमाणपत्र जारी करने के लिए फाइल अंबाला स्थित उपनिदेशक, खेल विभाग कार्यालय भेजी जाएगी। अंतिम प्रमाणपत्र भी वहीं से जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया केवल सूची में शामिल खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने हरियाणा स्टेट गेम्स, खेल महाकुंभ, हरियाणा स्टेट विमेंस स्पोर्ट्स या सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं और अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे भी जिला खेल विभाग से संपर्क कर ग्रेडेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया केवल लिस्ट में आए नामों तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा है कि अभी तक ग्रेडेशन के लिए जिन खिलाड़ियों ने आवेदन नहीं किया है और वे निर्धारित प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं तो वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आवेदन के बाद उनके प्रमाणपत्रों का भी सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, जिला खेल अधिकारी, कुरुक्षेत्र

बॉक्स

क्या है खेल ग्रेडेशन

खेल ग्रेडेशन खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों के आधार पर जारी किया जाने वाला आधिकारिक प्रमाणपत्र है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को यह प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसी प्रमाणपत्र के आधार पर खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों के खेल कोटे, भर्ती प्रक्रिया और अन्य खेल योजनाओं में निर्धारित लाभ मिलता है। पहले सर्टिफिकेट की समय सीमा 2 साल तक की होती थी। वहीं अब इस संशोधन के बाद इसकी समय सीमा आजीवन रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed