पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Driver dies of electrocution from roadside grill

Panipat News: सड़क किनारे लगी ग्रिल में करंट से चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Driver dies of electrocution from roadside grill
प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। एलिवेटेड हाईवे पर पीवीआर के सामने शनिवार देर रात करीब 12 बजे हाईवे किनारे लगी ग्रिल से करंट लगने से रोहतक के पाकस्मां गांव के प्रदीप (30) की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया में स्ट्रीट लाइट के पोल की तार ग्रिल में टच होना हादसे का कारण माना गया है।
परिजनों ने हाईवे का रखरखाव देख रही एलएनटी कंपनी के मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। तहसील कैंप थाना पुलिस ने कंपनी के मैनेजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। यह हाईवे पर इस तरह का पहला मामला है। इधर कंपनी के कर्मचारियों ने तारों की मरम्मत की है।
विज्ञापन

रोहतक के पाकस्मां गांव के वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई प्रदीप गाड़ी चलाते थे। वह शनिवार रात को सिलिंडर से लदी गाड़ी लेकर हिमाचल से पानीपत आए थे। वे रात को करीब 12 बजे जीटी रोड हाईवे पर पीवीआर के सामने पहुंचे तो उनकी गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने गाड़ी से नीचे उतारकर मदद के लिए एक व्यक्ति को आवाज लगाई। इसी दौरान उसने हाईवे पर लगी लोहे की ग्रिल पकड़ ली। प्रदीप करंट लगने से बेसुध होकर गिर गया। राहगीरों ने उनको जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
प्रदीप के भाई रविंद्र ने हाईवे पर एलिवेटेड रोड का रखरखाव देने वाली कंपनी के मैनेजर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रविंद्र ने बताया कि प्रदीप की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी एक साल की बेटी भी है।

स्ट्रीट लाइट के पोल की तार से आया था ग्रिल में करंट
हादसे के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। जिस स्थान पर हादसा हुआ था वहां पर स्ट्रीट लाइट का पोल लगा है। पोल की तार जगह-जगह से कटी हुई थी। जो लोहे की ग्रिल से टच हो रही थी। जिस कारण हाईवे किनारे लगी ग्रिल में करंट उतर आया था। सोमवार को कंपनी के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया और तारों को बदला।

पहले भी मिल चुकी थी इस तरह की शिकायत
आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पहले भी ग्रिल से करंट लगने की शिकायत मिली थी। रात को अक्सर लोग इसकी शिकायत करते थे। दुकानदार अमित ने बताया कि न तो किसी ने इस पर ध्यान दिया और न ही यह जानने का प्रयास किया कि करंट आने का कारण क्या है।



शिकायत के आधार पर कंपनी के मैनेजर के खिलाफ लापरवाही से किसी की मौत होने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। -बलजीत सिंह, प्रभारी थाना तहसील कैंप।

प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed