पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One of the two missing sisters found in Ambala.

Panipat News: लापता दो बहनों में एक अंबाला में मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
One of the two missing sisters found in Ambala.
पानीपत। ढाई माह से लापता दो नाबालिग सगी बहनों के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार और बैरागी महासभा की दी आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस ने एक किशोरी को अंबाला से खोज लिया। उसे फिलहाल सृष्टि होम में रखा गया है और सोमवार को उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर काउंसिलिंग कराई जाएगी। वहीं दूसरी किशोरी की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की गोपाल कॉलोनी से 15 अप्रैल को दोनों नाबालिग बहनें लापता हो गई थीं। इसके बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश का दावा करती रही, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसी बीच रविवार को हरियाणा बैरागी सभा के प्रधान सतबीर बैरागी ने सोमवार को जिला सचिवालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और आंदोलन से पहले ही एक किशोरी को खोज लिया गया। पुलिस ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया, जिसके बाद उसे सृष्टि होम भेज दिया गया। सतबीर बैरागी ने बताया कि दूसरी को भी जल्द ढूंढ लिया जाएगा, जिसके चलते प्रस्तावित प्रदर्शन फिलहाल टाल दिया गया है। वहीं बाल कल्याण समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक ने बताया कि बरामद किशोरी को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। उसका मंगलवार को काउंसिलिंग की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed