पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Motorcyclist killed after being hit by a car

Panipat News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 30 Jun 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 30 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a car
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास पीर बाबा के सामने रविवार देर रात करीब 12 बजे हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन

जाटल रोड स्थित न्यू आरके पुरम निवासी रवि (35) किसी कार्य से रविवार को सोनीपत गए थे। देर रात वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे, तभी टाटा पंच कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मृतक के पिता बलराम, मूल रूप से हिसार के गांव बांस पेटवाड़ निवासी हैं, ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार न्यू आरके पुरम, जाटल रोड में रह रहा है। सोनीपत से लौटते समय सिवाह गांव के पास बेटा रवि हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुघर्टना में घायल महिला ने दम तोड़ा
समालखा। समालखा में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 76 वर्षीय महिला की आठ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के नरेला स्थित गौतम कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मां गुन्ना देवी वार्ड नंबर-13, सब्जी मंडी, समालखा में मेरे बड़े भाई के पास रहती थीं। वे 19 जून की सुबह करीब आठ बजे छौक्कर डेयरी से दूध लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे स्टेशन की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से आए मोटरसाइकिल चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला के हाथ, पैर, छाती और कूल्हे पर गंभीर चोटें आईं।

उन्हें पहले सामान्य अस्पताल समालखा और बाद में पीजीआई खानपुर रेफर किया गया। उनकी 27 जून की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पहले ही दर्ज कर ली गई थी। महिला की मौत के बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed