{"_id":"69389299e4cc766dfe0c3923","slug":"a-nine-meter-sky-lift-arrived-in-the-corporation-two-more-will-be-included-in-10-days-panipat-news-c-244-1-pnp1001-148486-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निगम में नौ मीटर की स्काई लिफ्ट आई, दो 10 दिन में हाेंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निगम में नौ मीटर की स्काई लिफ्ट आई, दो 10 दिन में हाेंगी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम को शहर में हाई मास्ट लाइटों को ठीक करने के लिए किसी से मशीनरी उधार नहीं मांगनी पड़ेगी और न ही किसी दूसरे विभाग की लंबी कागजी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। निगम के इंफ्रास्ट्रक्चर नौ मीटर की एक स्काई लिफ्ट शामिल की है। दो स्काई लिफ्ट अगले 10 दिन में शामिल होने की उम्मीद है। इनमें एक नौ और दूसरी 13 मीटर की होगी। निगम इनकी मदद से हाई मास्ट लाइटों को आसानी से ठीक कर पाएगा।
शहर में करीब एक हजार हाई मास्ट लाइट हैं। इनमें कुछ नौ और कुछ 13 मीटर की हैं। नगर निगम के पास इनको ठीक करने के लिए किसी तरह लिफ्ट नहीं थी। नगर निगम को सीढि़यों के जोड़ लगाकर इन लाइटों को ठीक करना पड़ता था या फिर किसी दूसरे विभाग से मांगकर लानी पड़ती थी। ऐसे में कई बार लाइट ठीक नहीं हो पाती थी। लोगों की लगातार शिकायत रहती थी। नगर निगम के हाउस ने गत दिनों स्काई लिफ्ट खरीदने का प्रस्ताव पास किया था। नगर निगम ने तीन स्काई लिफ्ट का टेंडर लगाया था। इनमें दो स्काई लिफ्ट नौ मीटर और एक 13 मीटर ऊंचाई की शामिल की जानी थी। नगर निगम में करीब 20 लाख की कीमत की एक स्काई लिफ्ट मंगलवार को शामिल की गई। नगर निगम के ताऊ देवीलाल कांपलेक्स स्थित कार्यालय के बाहर इसका ट्रायल भी लिया। नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत ने बताया कि स्काई लिफ्ट का ट्रायल पास हो गया है। अब इसे शहर में लाइटों को ठीक करने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। यह शहरवासियों के लिए काफी राहतभरा होगा।
पिछले दिनों शामिल की एंटी स्मॉग गन
नगर निगम में गत सप्ताह ही एंटी स्मॉग गन शामिल की गई है। निगम इसके साथ सड़कों व पेड़ों पर पानी का लगातार छिड़काव कर रहा है। निगम फिलहाल इसका ट्रायल ले रहा है। इसे जल्द ही ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा। एंटी स्मॉग बन का ज्यादातर एक्यूआई बढ़ने पर किया जाएगा।
वर्जन :
शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अच्छे इंफ्रास्ट्रैक्चर की जरूरत है। इसी में तीन स्काई लिफ्ट का टेंडर लगाया गया था। नौ मीटर ऊंचाई की एक स्काई लिफ्ट आ गई है। दो और स्काई लिफ्ट जल्द ही शामिल की जाएंगी। इनमें एक नौ और दूसरी 13 मीटर ऊंचाई की होगी। लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
Trending Videos