{"_id":"69b8772914654d82eb045e5d","slug":"agency-mobile-numbers-become-showpieces-consumers-struggle-panipat-news-c-244-1-sknl1016-153891-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एजेंसी के मोबाइल नंबर बने शोपीस, जूझ रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एजेंसी के मोबाइल नंबर बने शोपीस, जूझ रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा गैस एजेंसी संचालकों के जारी दो मोबाइल नंबर उपभोक्ताओं के लिए शोपीस बनकर रह गए हैं। गैस बुकिंग के लिए लोग देर रात तक इन नंबरों पर कॉल करते रहते हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पाता। हालांकि कुछ उपभोक्ता पेटीएम के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं।
सोमवार को नई अनाज मंडी में घरेलू गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लंबी कतारें लग गईं। लोगों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं पिछले 8–10 दिनों से व्यवसायिक सिलिंडर की कमी के कारण ढाबा संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई ढाबा संचालकों का कहना है कि सिलिंडर कहीं भी उपलब्ध नहीं हो रहा।
गैस एजेंसी संचालक प्रवीण जुनेजा ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और सोमवार को करीब 800 उपभोक्ताओं को घरेलू सिलिंडर वितरित किए गए। वहीं जिला खाद्य व आपूर्ति नियंत्रक दिव्या ने बताया कि 20 प्रतिशत व्यवसायिक सिलिंडर शिक्षा संस्थानों, अस्पतालों और बेटियों की शादी जैसे आवश्यक कार्यों के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीईओ और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त समिति गठित की गई है।
Trending Videos