{"_id":"6a4977c33f1c7c2be50ee9eb","slug":"all-family-members-will-be-able-to-get-their-names-added-at-a-single-polling-booth-panipat-news-c-18-1-knl1004-941874-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक पोलिंग बूथ पर परिवार में सभी के नाम जुड़ सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक पोलिंग बूथ पर परिवार में सभी के नाम जुड़ सकेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अब एक ही परिवार के सभी पात्र मतदाताओं के नाम एक ही पोलिंग बूथ पर दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रारंभिक मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद दावे एवं आपत्तियों की निर्धारित अवधि में प्रपत्र-8 भरकर परिवार के सभी सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र पर आसानी से स्थानांतरित कराया जा सकता है। ऐसे में किसी भी परिवार को घबराने या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सभी मतदाता अपने गणना प्रपत्र समय पर संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराएं। प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम, पते और अन्य विवरण का सावधानीपूर्वक सत्यापन अवश्य करें। यदि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर उसके सुधार के लिए आवेदन करें।
बीएलओ या टोल फ्री नंबर-1950 से लें सहायता : डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची ही निष्पक्ष एवं सशक्त लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से निर्वाचन आयोग के इस विशेष अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोई जानकारी या सहायता के लिए मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा निर्वाचन आयोग के ऐप के ‘’बुक ए कॉल’’ फीचर अथवा टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से भी अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।