पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bangles and bracelets were made to be removed outside the centers.

Panipat News: केंद्रों के बाहर चूड़ी-कड़े उतरवाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Bangles and bracelets were made to be removed outside the centers.
परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण शनिवार को शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर 4372 युवाओं ने परीक्षा दी। इससे पहले सख्त जांच प्रक्रिया के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। महिला अभ्यर्थियों के चूड़ी, कड़े और क्लचर उतरवाए गए। 848 अनुपस्थित रहे।
पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद यातायात व्यवस्था बेअसर रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर महिला अभ्यर्थियों को चूड़ी, कड़े, हेयर क्लिप और अन्य आभूषण उतारने पड़े। सख्त जांच प्रक्रिया के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

परीक्षा में कंप्यूटर के सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया। एचटेट की दो दिवसीय परीक्षा के पहले दिन सायंकालीन सत्र में स्तर-तीन का पेपर हुआ। यह पेपर अपरह्न तीन से शाम साढ़े पांच बजे तक चला। अभ्यर्थी दोपहर साढ़े बारह बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे, जिससे कई सड़कों पर जाम की स्थिति गंभीर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटी रोड के आसपास आठ प्रमुख परीक्षा केंद्र होने के कारण यातायात पर अधिक दबाव पड़ा। जीटी रोड पर हर 20 मीटर पर तैनात रहे पुलिसकर्मी, फिर भी पुलिस की व्यवस्था बेअसर दिखी। उधर, अभिभावक आदि घर वाले धूप-उमस से परेशान हुए।

आज दोनों समय होगी परीक्षा
जिले में रविवार को दोनों सत्रों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रातःकालीन सत्र में परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सात बजे प्रवेश दिया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा में 8252 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 4253 पानीपत और 3999 करनाल जिला के होंगे। सायंकालीन सत्र में लेवल-1 की परीक्षा होगी। इसमें 2680 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें 1443 पानीपत और 1237 करनाल जिले के होंगे।

कोट्स फोटोप्राची ने बताया कि पेपर सामान्य रहा। इसमें किसी प्रकार की परेशानी नहीं रही। केंद्र के बाहर ही चूड़ी और कड़े उतरवा दिया था। पेपर की लंबाई कुछ ज्यादा थी।

राशि ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में ही परेशानी का सामना करना पड़ा। केंद्र के बाहर लंबी लाइन थी। सख्त जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद अंदर पहुंच पाए। पेपर सामान्य रहा। कुछ प्रश्न घुमा कर पूछे गए थे।

सोनाली ने बताया कि कंप्यूटर के प्रश्न सिलेबस से बाहर था। इसके काफी प्रश्न हल करने में समय लगा। बाकी सभी विषय से संबंधित रहा।

प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से एचटेट परीक्षा के लिए सुरक्षा, निगरानी और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पहले से ही सुदृढ़ किया गया था। सभी अधिकारियों ने आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त वातावरण में संपन्न कराया।

डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, उपायुक्त।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed