सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Annual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations completeAnnual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations complete

Panipat News: छठी से आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं 11 से शुरू, तैयारी पूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 07 Mar 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Annual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations completeAnnual examinations for classes VI to VIII begin from 11th, preparations complete
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में छठी से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होगी। वहीं, बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 से होगी। परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होगी। इस बार परीक्षा का उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का आकलन करना है। मूल्यांकन को निपुण हरियाणा मिशन से जोड़ा गया है, ताकि यह परखा जा सके कि विद्यार्थी पढ़ने, समझने और गणना में कितने सक्षम हैं।
Trending Videos

बालवाटिका-3 से कक्षा तीसरी तक के प्रश्नपत्र एससीईआरटी हरियाणा ने तैयार किए हैं। चौथी और पांचवीं कक्षा के लिए भी हिंदी, गणित, अंग्रेजी और ईवीएस की परीक्षाएं निर्धारित पैटर्न पर होंगी। लिखित के साथ मौखिक परीक्षा भी ली जाएगी, जिससे बच्चों की बोलने और समझने की क्षमता का समग्र मूल्यांकन संभव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रोज 30-40 मिनट पठन-गणना अभ्यास
शिक्षा विभाग ने सैंपल पेपर जारी कर नियमित अभ्यास के निर्देश दिए हैं। भाषा और गणित में कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। प्रतिदिन 30-40 मिनट का समय पठन और गणना सुधार को समर्पित किया जा रहा है। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों की आधारभूत दक्षताओं की जांच लर्निंग स्टडी से भी की जाएगी।

बालवाटिका-3 से कक्षा पांचवीं तक परीक्षा कार्यक्रम

16 मार्च : कक्षा एक की अंग्रेजी, कक्षा दो की गणित, तीन की हिंदी

17 मार्च : पहली से तीसरी कक्षा तक संबंधित विषयों की मौखिक परीक्षा

18 मार्च : कक्षा एक की गणित, दो की हिंदी, तीन की अंग्रेजी, चार की गणित, पांच की अंग्रेजी

19 मार्च : कक्षा एक से तीन की मौखिक परीक्षा, चार की अंग्रेजी, पांच की हिंदी

20 मार्च : कक्षा एक की हिंदी, दो की अंग्रेजी, तीन की गणित, चार की ईवीएस, पांच की गणित

24 मार्च : कक्षा एक से तीन की मौखिक परीक्षाएं

25 मार्च : कक्षा तीन की ईवीएस परीक्षा।
-------

- कक्षा छठी से आठवीं तक परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा छठी के विद्यार्थियों की 11 मार्च को हिंदी, 12 को अंग्रेजी, 13 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 14 को विज्ञान, 16 को ड्राइंग व म्यूजिक, 17 को सामाजिक विज्ञान और 18 मार्च को गणित विषय की परीक्षा होगी।



सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 11 मार्च को अंग्रेजी, 12 को विज्ञान, 13 को गणित, 14 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 16 को सामाजिक विज्ञान, 17 को हिंदी और 18 मार्च को ड्राइंग व म्यूजिक की परीक्षा होगी।
आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की 11 मार्च को गणित, 12 को हिंदी, 13 को अंग्रेजी, 14 को सामाजिक विज्ञान, 16 को संस्कृत, उर्दू व पंजाबी, 17 को ड्राइंग व म्यूजिक और 18 मार्च को विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित की गई है। बताया जा रहा है कि 14 मार्च को होने वाली परीक्षा की तारीख में शनिवार होने के कारण बदलाव किया जा सकता है।


वर्जन-
राजकीय स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। नई मूल्यांकन प्रणाली से बच्चों की वास्तविक सीख का आकलन होगा और कमजोर विद्यार्थियों के लिए लक्षित शैक्षणिक सहायता सुनिश्चित की जाएगी।
- सुभाष भारद्वाज, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed