{"_id":"6a4585379210167f0c0559de","slug":"cas-and-doctors-contributing-to-social-service-honored-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159902-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समाजसेवा में योगदान देने वाले सीए-डॉक्टर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समाजसेवा में योगदान देने वाले सीए-डॉक्टर सम्मानित
विज्ञापन
सीए दिवस पर सेक्टर-25 शाखा में मेयर कोमल सैनी का स्वागत करते प्रधान भूपेंद्र दीक्षित। स्रोत :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की पानीपत शाखा (एनआईआरसी) द्वारा बुधवार को 78वें सीए दिवस के अवसर पर ‘यशोगाथा’ थीम पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले छह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) और कई समाजसेवियों में शामिल चिकित्सकों आदि को सम्मानित किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाए। पर्यावरण संरक्षण के तहत 100 पौधे भी लगाए गए।
सेक्टर-25 स्थित आईसीएआई भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, विशिष्ट अतिथि महापौर कोमल सैनी और महाजन ओवरसीज के निदेशक प्रणब महाजन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
शाखा अध्यक्ष सीए भूपिंदर दीक्षित ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति, वित्तीय पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में सीए समुदाय का योगदान अत्यंत सराहनीय है। इस अवसर पर शाखा के विशेष प्रिविलेज कार्ड का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सीए क्षेत्र में 25 वर्ष पूर्ण करने वाले वरिष्ठ सदस्यों सीए राकेश आहूजा, सीए विशाल गर्ग, सीए रोहतास सिंह, सीए सुरेंद्र कुमार भाटिया, सीए नितिन कपूर और सीए मोहन सिंगला को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
साथ ही सामाजिक व स्वास्थ्य सेवा में योगदान के लिए डॉ. अमित कपूर, डॉ. अनिरुद्ध, डॉ. अविनाश हरचंद, सुशील जोली, डॉ. पूजा सिंगला, नरेंद्र गुप्ता, पवन लखड़ा और एडवोकेट संदीप जिंदल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीए जितेंद्र बंगा, सीए रजनी गोयल, सीए दीपक गोयल और सीए सोनू गोयल आदि उपस्थित रहे।