{"_id":"6a4584faeee66a9615095973","slug":"miscreant-caught-after-being-shot-in-the-leg-panipat-news-c-18-1-knl1004-939899-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टांग में गोली मारकर बदमाश को पकड़ा
Thu, 02 Jul 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत/करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर तरावड़ी के नजदीक बुधवार रात को साढ़े नौ बजे एक बदमाश और सीआईए एक की टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने टांग में गोली मारकर पानीपत के शहरमालपुर गांव निवासी बदमाश परमीत उर्फ कुक्कू को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंगलवार को पकड़े गए पांच बदमाशों के साथ दो लोगों की हत्या करने की साजिश में शामिल था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह मौके से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध पिस्टल और एक पल्सर बाइक बरामद की है।
पुलिस उपाधीक्षक सिटी राजीव कुमार ने बताया कि 29 जून को सीआईए वन की टीम ने कुटेल के नजदीक रिंग रोड से छह बदमाशों को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों से आठ अवैध हथियार और 30 राउंड बरामद किए थे। इस दौरान आरोपी परमीत मौके से भाग गया था। तभी से पुलिस आरोपी के पीछे थे। पुलिस को बुधवार रात को सूचना मिली थी आरोपी परमीत तरावड़ी थाना क्षेत्र में आया हुआ है।
सूचना पर पुलिस की सीआईए एक की टीम गाड़ी की लाइट बंद करके पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ने बाइक पर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की बात कही। आरोपी ने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाई।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। एक गोली आरोपी दायीं टांग में पिछली साइड लगी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में एक गोली सीआईए टीम के सहायक निरीक्षक राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में दाखिल करवाया।
आरोपी पर पांच प्राथमिकी पहले से दर्ज
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपी के खिलाफ अवैध वसूली, शस्त्र अधिनियम, पुलिस पर फायरिंग सहित अन्य पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी पहले भी जेल जा चुका है। जमानत पर आने के बाद से वह फिर से गैंग में शामिल हो गया। सोमवार को आरोपी अन्य साथियों के साथ पंजाब में चंदू फिरोजपुरिया की हत्या को अंजाम देने के लिए जा रहा था। उस दौरान आरोपी भाग गया था।