{"_id":"6a4585cc453e61ba200a383d","slug":"two-teenagers-drowned-after-entering-a-pond-to-retrieve-a-slipper-panipat-news-c-244-1-pnp1012-159905-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तालाब में चप्पल निकालने के लिए उतरे दो किशोर डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तालाब में चप्पल निकालने के लिए उतरे दो किशोर डूबे
विज्ञापन
सिवाह गांव का तालाब, जहां पर हुआ हादसा। सोशल मीडिया
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सिवाह गांव में बुधवार शाम करीब सवा पांच बजे तालाब से चप्पल निकालने के लिए कूदे दो दोस्त समीर (16) और अनीस उर्फ कल्लू (15) की डूबने से मौत हो गई। दोनों के साथ मौजूद उनका साथी किसी तरह तालाब से बाहर निकल आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले।
सिवाह गांव के विक्रम ने बताया कि उनका भांजा अनीस उर्फ कल्लू बुधवार शाम को अपने दोस्त अनीस और एक अन्य के साथ गांव के बाहर तालाब पर गए थे। इसी दौरान समीर की चप्पल तालाब में गिर गई। उसे निकालने के लिए वह पानी में उतर गया, लेकिन गहरे पानी में फंस गया। समीर को डूबता देख अनीस उर्फ कल्लू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। तीसरा साथी भी पानी में उतरा, लेकिन वह किसी तरह निकल आया। समीर और कल्लू डूब गए।
पास में पशुओं को नहला रहे ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना सेक्टर-29 पुलिस ने ग्रामीणों और गोताखोरों की सहायता से रेस्क्यू अभियान चलाया। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बचाने गया दोस्त भी नहीं लौट सका : तालाब के पास मौजूद बच्चों ने बताया कि समीर पहले पानी में उतरा था। वह एक बार तालाब पार कर गया, लेकिन वापस लौटते समय उसकी सांस फूलने लगी। उसे संघर्ष करते देख कल्लू उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गया। जैसे ही वह समीर के पास पहुंचा, समीर ने घबराहट में उसे पकड़ लिया। इससे दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए।
इकलौता बेटा था कल्लू, समीर तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा
कल्लू के मामा विक्रम ने बताया कि उनकी बहन कमला की शादी सनौली गांव निवासी बिल्लू से हुई थी। परिवार लंबे समय से सिवाह में किराये पर रहकर मजदूरी करता है। कमला के दो बच्चे थे, जिनमें कल्लू इकलौता बेटा था। वहीं, समीर के चाचा विक्की ने बताया कि समीर अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
पहले समीर, फिर मिला कल्लू का शव
ग्रामीणों ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान पहले समीर का शव बरामद हुआ, जबकि कल्लू का पता नहीं चल सका। तीसरे साथी ने बताया कि कल्लू भी तालाब के अंदर ही है। इसके बाद दमकल विभाग के गोताखोरों ने दोबारा तलाश शुरू की और करीब 40 मिनट बाद कल्लू का शव बरामद कर लिया।
सिवाह गांव के तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों किशोर तालाब पर घूमने गए थे। मामले की जांच की जा रही है। -सुभाष, प्रभारी, थाना सेक्टर-29

सिवाह गांव का तालाब, जहां पर हुआ हादसा। सोशल मीडिया- फोटो : File Photo