सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chances of clouds again today

Panipat News: आज फिर बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Chances of clouds again today
विज्ञापन
पानीपत। अब गर्म हवाएं सताने लगी हैं। इससे अधिकतम तापमान एक सप्ताह में दस डिग्री बढ़कर 38 और न्यूनतम तापमान एक दिन में दो डिग्री बढ़कर 23 पहुंच गया है।
Trending Videos

कुछ दिनों में ही इतना तापमान बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य को उसके अनुकूल होने में समय लग रहा है जिससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। वहीं किसानों को तेज धूप से फसल सूखने का डर सता रहा है। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बादलों की आवाजाही की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में दस डिग्री तापमान बढ़ने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के आस-पास दर्ज किया गया था जो इस सप्ताह वीरवार को 38 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो तेज धूप के सामने बेअसर रही। सुबह 10 बजे ही गर्म हवा लगने और दिन में लू लगने से लोगों का दिन में घरों से बाहर निकलना कम हो गया है। वहीं लू चलने से जिला नागरिक अस्पताल में डिहाइड्रेशन के मामले आने लगे हैं। फिजिशियन डॉ. जैसमीन लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दे रही है और उन्हें समय-समय पर ओआरएस का घोल पीने के लिए कहा जा रहा है। तापमान बढ़ने से किसानों को फसल सूखने व उत्पादन कम होने की चिंता सताने लगी है।
भादड़ निवासी पवन और मुकेश ने बताया कि उनकी गेहूं की फसल की कटाई में दो से तीन दिन का समय लगेगा लेकिन तीन दिन से तेज धूप पड़ने से गेहूं का दाना सूखने का डर सताने लगा है। इसी प्रकार तापमान बढ़ेगा तो उन्हें एक से दो दिन में ही फसल की कटाई करानी पड़ेगी। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही हो सकती है। उसके बाद मौसम साफ रहने के आसार है जिससे तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed