सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Chief Minister taught the councilors and ward committee members the lesson of development through video conferencing.

Panipat News: सीएम ने वीसी पर पार्षद और वार्ड कमेटी सदस्यों को पढ़ाया विकास का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister taught the councilors and ward committee members the lesson of development through video conferencing.
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नगर निगम पार्षद और वार्ड कमेटी सदस्यों को विकास का पाठ पढ़ाया। सीएम ने करीब आधे घंटे तक अलग-अलग विषयों के बारे में जानकारी देने के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। वार्ड कमेटी सदस्यों ने अधिकारियों के सामने वार्ड में सफाई, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं को रखा।
Trending Videos

नगर निगम द्वारा वीरवार को आर्य पीजी कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित किया। मेयर कोमल सैनी कहा कि हमें अपने वार्डों में छोटे-छोटे कार्यों को महत्ता देनी होगी और साफ सफाई, स्वच्छता को लेकर और अधिक ध्यान देना होगा। निगम आयुक्त डॉ. पंकज यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को काम तेज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, नगर परिषद समालखा के अध्यक्ष अशोक कुच्छल और नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सफाई और सीवरेज की समस्या उठाई
नगर निगम के सभी 26 वार्ड की कमेटी के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रत्येक वार्ड में 10-10 सदस्यों की कमेटी गठित की है। इस दौरान वार्ड कमेटी सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। इनमें मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल, सीवरेज और स्ट्रीट लाइट की समस्या रही। कमेटी सदस्य रामकुमार, दीपक और नीलम ने बताया कि वार्ड में मूलभूत सुविधा जरूरी हैं। इनके समाधान पर आधा विकास नजर आ जाएगा। निगम आयुक्त ने कहा कि पार्षद व वार्ड कमेटी द्वारा दिए गए कार्यों को पूरा किए जाएं और साथ ही उनकी शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed